घर से नाराज होकर जम्मू से चलाया हरिद्वार, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया




धर्मेंद्र भट्ट।
माता पिता से नाराज होकर एक युवक जम्मू से हरिद्वार आ गया। परेशान हालत में उसे जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने घूमते देखा तो उससे बातचीत की, लेकिन युवक सुनने और बोलने में असमर्थ था। लेकिन जीआरपी पुलिस ने हार नहीं मानी और किसी तरह बच्चे का नाम पता मालूम कर उसके माता पिता से संपर्क साधा। पुलिस की मेहनत रंग लायी और उसके परिजन अपने बेटे को पाकर खुश नजर आए।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 6/03/ 2023 को एक लड़का जो रेलवे स्टेशन परिसर में काफी परेशान हालत में घूम रहा था, उसे देखकर ड्यूटीरत कर्मचारी गणों द्वारा पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त लड़का बोलने व सुनने में असमर्थ है। ड्यूटीरत कर्मचारी गणों द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त लड़के के बारे में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के का नाम शुभम पुत्र तिलकराज गांव तरोर पोस्ट तरोर थाना बड़ी ब्राह्मण जिला सम्भा जम्मू कश्मीर उम्र लगभग 22 वर्ष जो अपने घर जम्मू कश्मीर से नाराज होकर बिना बताए ट्रेन में बैठकर हरिद्वार आ गया आ गया था।

लड़के को ड्यूटीरत कर्मचारी गणों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से थाना कार्यालय पर बैठाया गया। वह कड़ी मेहनत पूछताछ के बाद उक्त लड़के के परिजनों से संपर्क कर उसके हरिद्वार आने की सूचना दी गई जिस पर दिनांक 7/3/ 2023 को शुभम उपरोक्त के पिता तिलक राज पुत्र सेवाराम निवासी उपरोक्त हरिद्वार पहुंचे और अपने बेटे को सकुशल पाकर प्रसन्न हुए। लड़के के पिता ने हरिद्वार जीआरपी पुलिस की काफी प्रशंसा की। आम जनमानस /रेलवे प्रसासन /पुलिस उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस कर्मियों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

पुलिस टीम :-

  1. कानि 140 अजयेन्द्र कुमार
  2. कानि 77 मुकेश
  3. कानि 214 आशीष धस्माना


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *