आर्यन हेरिटेज स्कूल श्रेष्ठ विरासत को संरक्षित और संवर्धन का कार्य उत्तम ढंग से कर रहा है: पदम सिंह




Listen to this article

न्यूज 127.
आर्यन हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनेकी हेतमपुर रोशनाबाद में त्रिदिवसीय वार्षिक खेल समारोह के अन्तिम दिन मुख्य अतिथि पदम जी क्षेत्र प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं केके गुप्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद हरिद्वार, जितेंद्र सिंह अध्यक्ष मंगल ट्रस्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा बहुत ही मनमोहक सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। प्रथम खेल 100 मीटर रेस से आरंभ हुआ जिसमें पहले स्थान पर विराज दूसरे स्थान पर प्रथम तीसरे स्थान पर अंकित रहे , 200 मीटर रेस में पहला स्थान आरव दूसरा रितेश तीसरा स्थान नितिन, 400 मीटर रेस में पहला स्थान शौर्य दूसरा अतुल तीसरा रुद्राक्ष ने प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि पदम जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय आर्यन हेरिटेज के नाम की सार्थकता पर बल देते हुए कहा कि विद्यालय की प्रबंध समिति ने विद्यालय का नाम बहुत सोच कर रखा है। आर्यन का अर्थ होता है श्रेष्ठ और हेरिटेज का अर्थ होता है विरासत अर्थात विद्यालय अपनी श्रेष्ठ विरासत को संरक्षित और संवर्धन का कार्य बहुत उत्तम ढंग से कर रहा है।

कहा कि अच्छा मन और बुद्धि स्वस्थ शरीर में ही रह पाती है इसके लिए खेलना भी बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा खेल अभियान “खेलो इंडिया” भी चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया हमें नौकरी के लिए पढ़ना है या पढ़ने के लिए पढ़ना है हमें पढ़ाई ऐसी करनी चाहिए जिस भी क्षेत्र में जाएं उस क्षेत्र में अच्छे से कार्य करें। इसके साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता जी ने कहा कि हमें एक समय में एक काम और एक लक्ष्य लेकर चलना चाहिए जिससे हम उसे आसानी से हासिल कर पाएंगे।

खेल प्रतियोगिताओं में रिले रेस में लड़कों द्वारा नालंदा हाउस प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान अवंतिका तृतीय स्थान तक्षशिला हाउस ने प्राप्त किया। लड़कियों की 200 मीटर रेस में पलक प्रथम स्थान पर तनुजा द्वितीय स्थान पर एवं आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में नैंसी ने प्रथम दिव्यांशी द्वितीय एवं राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर रेस में निशा प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान नंदिनी तीसरा राधिका ने प्राप्त किया। रिले रेस में कौशांबी हाउस प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर नालंदा हाउस और तृतीय स्थान पर अवंतिका हाउस रहा।इसके साथ ही वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पर नालंदा हाउस द्वितीय अवंतिका हाउस तृतीया पर तक्षशिला हाउस रहा।

छात्रों की रिले रेस में अवंतिका हाउस प्रथम स्थान पर और नालंदा हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।इसके बाद छात्रों के माता-पिता के द्वारा भी खेल खेले गए जिसमें पिताओं के द्वारा 100 मीटर रेस में पहला स्थान अतुल कुमार दूसरा स्थान तेजपाल एवं तीसरा स्थान सुनील कुमार ने हासिल किया। माताओं के द्वारा 50 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम स्थान पर दूसरा स्थान सरिता ने और तीसरा स्थान रूप ने हासिल किया।

यह अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें रन एंड मेकअप खेल में पहला स्थान पूनम और संगीता ने दूसरा स्थान और तीसरा स्थान निशा पाल ने हासिल किया। थ्री लेग में प्रथम स्थान पर कुमारी गुंजन और शिवानी दूसरा स्थान उर्वशी और पूनम, तीसरा स्थान रितिका और मीनू मैम ने प्राप्त किया। बैलून बैलेंसिंग रेस में पहला स्थान कुमारी उर्वशी और मीना दूसरा स्थान शुभ्रा और निशा पाल तीसरा स्थान संगीता और निशा मेम ने प्राप्त किया।

एक अन्य गेम में भी 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान कमलजीत और सुधांशु दूसरा स्थान गणेश और योगेंद्र ने तीसरा स्थान निशा पाल और किरण खन्ना ने हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 11 के छात्रों अनमोल पाठक एवं रोहित ने अपने बांसुरी वादन और गायन से सभी का दिल जीत लिया।

अपने-अपने वर्ग में सभी विजेता प्रत्याशियों को अतिथियों के द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके उपरांत विद्यालय की चेयरपर्सन वंदना त्यागी, डायरेक्टर आकर्ष त्यागी, अदिति त्यागी एवं प्रिंसिपल अनुराग शर्मा ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं अभिभावकों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *