एक दिन में 45 लाख रूपये का बिका बासमती का बीज, 6 प्रदेशों के 500 किसान पहुंचे




मेरठ।
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान में बासमती बीज वितरण मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर भारत के 6 प्रदेशों से लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान पहले ही दिन लगभग 45 लाख रुपए का बासमती धान का बीज बिका। हरियाणा और पंजाब के किसानों ने सबसे अधिक धान का बीज खरीदा।

मेले एवं गोष्ठी का शुभारंभ केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार ने फीता काट कर किया। इस दौरान बासमती की प्रदर्शनी भी लगाई गई और गोष्ठी में किसानों की जिज्ञासा का समाधान वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डॉ देवेंद्र सिंह ने बीज उत्पादन को विस्तार से बताया।

डॉ अनुपम दीक्षित मुख्य वैज्ञानिक ने सभी का स्वागत करते हुए बीज की गुणवत्ता की जांच करने के बारे में विस्तार से बताया। डॉ रितेश शर्मा प्रधान वैज्ञानिक ने बासमती धान की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा करते हुए निर्यात के लिए बासमती उत्पादन की तकनीक विस्तार से बताई।

डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ गोपाल सिंह, राहुल यादव, मंडलीय कृषि विपरण अधिकारी, डॉ संतोष कुमार सचान, पूर्व निदेशक ने विस्तार से अपने व्याख्यान दिए। मुख्य रूप से पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1509 की विशेष मांग रही। विदित हो को BEDF बीज देश के सर्वश्रेष्ठ बीज होते है, जिनकी काफी ज्यादा मांग रहती है। बीज की दर 90 प्रति किलो रखी गई है।

निम्न प्रजातियों का बीज किसानों के लिए उपलब्ध
पूसा बासमती 1509
पूसा बासमती 1692
पूसा बासमती 1121



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *