भूपेंद्र बने विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष




नवीन चौहान.
हर वर्ष की भांति होने वाले विश्व हिंदू संस्था के होली मिलन समारोह में संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने अपनी संस्था की कोर कमेटी से चर्चा कर भूपेंद्र कुमार पु​त्र विजेंद्र सिंह निवासी कनखल को संस्था के प्रति उनकी कर्मठता निष्ठा और सेवा को देखते हुए विश्व हिंदू संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया।
भूपेंद्र कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद संस्था के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। भूपेंद्र भाई ने संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति वह संस्था कोर कमेटी को धन्यवाद देते हुए सभी को आश्वासन दिया कि वह हिंदुत्व के एजेंडे पर काम कर हिंदुत्व राष्ट्र व जनमानस एवं समाज हित के काम कर संस्था की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सभी अपने समाज के वर्गों के साथ सभी भाइयों को अपनी संस्था के कार्यकर्ताओं सहित सभी को साथ लेकर के संस्था को उन्नति के पटल तक ले जाने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रख भूपेंद्र भाई के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया और विश्व हिंदू संस्था को पूरे भारत के अंदर स्थापित करने का निश्चय किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के कोर कमेटी मेंबर संरक्षक एवं सलाहकार बल्लू राम प्रजापति, संस्था वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित हरीश चंद्र भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौड़, कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह राठौर, गौशाला जिला अध्यक्ष नेमचंद सैनी, संस्था सचिव उमेश, युवा अध्यक्ष प्रशांत प्रजापति, भाजपा पार्षद प्रशांत सैनी, भाजपा पार्षद नितिन शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बहन छवि पंत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राजपूत, महिला मोर्चा जिला सचिव चित्रा शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुचिता गोयल, महिला मोर्चा कनखल नगर अध्यक्ष राधिका गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहिनी राजपूत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *