HRDA की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर कसा शिंकजा










Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अवैध निर्माण कार्यों पर की जा रही लगातार कार्रवाई के क्रम में मंगलवार को टीम ने मीनाक्षीपुरम रावली महदूद में कार्रवाई करते हुए बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे निर्माण पर सील की कार्रवाई की।
एचआरडीए द्वारा बताया गया कि हरिद्वार के मीनाक्षीपुरम रावली महमूद में हितबद्ध व्यक्ति द्वारा अवैध ​निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किया गया है। निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने पर प्राधिकरण टीम द्वारा मंगलवार को अभियान चलाकर अवैध निर्माण को सील किया गया। मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।