अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप




नवीन चौहान.
जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीम डीएम विनय शंकर के आदेश पर लगातार कार्यवाही कर रही है। प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में भी हड़कंप मचा है।

सोमवार को भी डीएम के आदेश पर एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह के नेतृत्व में क्रेशरों पर जाकर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान टीम ने तहसील हरिद्वार के भोजपुर ओर बिशनपुर क्षेत्रों के अतिरिक्त तहसील लक्सर से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों को देखते हुए कार्यवाही की।

अवैध खनन की शिकायतें मिलने पर तहसील हरिद्वार के एसडीएम और नायब तहसीलदार के अलावा भूवैज्ञानिक/खनन अधिकारी ने भोगपुर और बिशनपुर क्षेत्र में क्रेशरों का अचानक पहुंच कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तीन क्रेशर हिमगंगे, अवनि और कमल स्टोन को अवैध खनन/भंडारण करने और अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया। इसकेे अलावा इन क्रेशरों पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड वसूली की संस्तुति भी की गई।

जनपद के तहसील लक्सर के सुर्या, किसान और गणपति क्रेशर में भी प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर अर्थदंड आरोपित किया। जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जनपद में अवैध खनन/ परिवहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नहीं बक्शा जायगा। इससे पूर्व भी क्रेशरों को सीज किया गया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *