नवीन चौहान.
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में जारी कोविड कर्फ्यू को अगामी 3 अगस्त तक और बढ़ा दिया है। यह निर्णय कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के संक्रमण को रोकने के लिए लिया गया है। इस संबंध में नई एसओपी जारी की जा रही है।
इस दौरान राज्य सरकार ने बड़ी राहत भी दी है। अब सैलून-स्पा भी सामान्य दुकानों की तरह ही संचालित हो सकेंगे। इसके साथ ही अब प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने पर छूट दे दी है।
सामाजिक एवं राजनीतिक आयोजनों को भी कोरोना कर्फ्यू के दायरे से बाहर कर दिया गया है। यानी अब सक्षम अधिकारी से परमिशन लेकर सामाजिक और राजनीतिक आयोजन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को भी खोलने का निर्णय लिया गया है।
सभी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे, ऑनलाइन कक्षा डिस्टेंस लर्निंग के जरिए संचालित होंगी, कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेंगे।
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 54 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 50 स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है।
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार शाम छह बजे तक 25618 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नए संक्रमित मरीजों में नैनीताल जिले में 10, देहरादून व हरिद्वार में आठ-आठ, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में छह-छह, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में दो, टिहरी व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।
- कड़े एक्शन और तेज रणनीति के पर्याय बने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी., अपराध पर लगातार प्रहार
- अवैध हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़, अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार
- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी, अध्यक्ष बने रविंद्र पुरी महाराज
- थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत
- कुंभ-2027: हरिद्वार में सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, जाम से मिलेगी राहत



