भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा जन समर्थन, दिख रहा उत्साह




नवीन चौहान.
जैसे जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रत्याशी प्रचार में तेजी दिखा रहे हैं। देहरादून में राजपुर रोड पर भाजपा प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में दूसरे दल छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी लोग ले रहे हैं। भाजपा के प्रति भारी उत्साह दिखाते हुए विधायक खजान दास की उपस्थिति में डीएल रोड नदी रिस्पना पर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाते हुए सैकड़ों महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।

आपको बता दें विधायक खजान दास ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए वोट मांगें।

विधायक खजान दास ने मोहिनी रोड, इंद्रेशनगर, तिलक रोड गुजराती बस्ती, इंदिरा कॉलोनी चुक्खुमोहल्ला में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में विधानसभा के हर क्षेत्र में काम किए गए हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने भी ऐतिहासिक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका फायदा भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा और प्रदेश भर में 60 से ज्यादा सीटों पर जीत होगी। इसके बाद उन्होंने डालनवाला में कमरा बैठक की।

वहीं कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी महिला मोर्चा उत्तराखंड भाजपा ने बताया कि राजपुर रोड सीट पर भाजपा प्रत्याशी बहुमत के साथ जीत ​हासिल करेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अतुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष रानी सैनी, रश्मि, छोटू राम, चंद्र किरण, चंद्रा देवी, नरमेश देवी, पूजा देवी, अमरकली, राजेश्वरी देवी, सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *