भाजपा ने 252 मंडलों में किया कन्या पूजन, पूरे प्रदेश में हुआ कार्यक्रम का आयोजन




नवीन चौहान.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महिला मोर्चा ने संगठन के 14 जिलों एवं 252 मंडलों में कन्या पूजन का आयोजन किया। पहले से तय स्थानों पर यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हुआ। रविवार को इस कार्यक्रम का सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडलों में और जिला अध्यक्षों ने जिलों में आयोजन किया।

हरिद्वार विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कन्या पूजन कार्यक्रम में सभी कन्याओं के पैर धोए और तिलक लगाया। पंडित द्वारा स्वास्थ्य वचन करके कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष यम्केश्वर विधायक रितु खंडूरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से ही महिलाओं के लिए चिंता करती है। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एवं प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार महिलाओं के हित में नई नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा की भाजपा को सदैव ही महिलाओं का आशीर्वाद मिला है और आज विधानसभा से इतनी कन्याओं ने यहां आकर जो भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है वह अद्भुत है।

उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को लेकर सभी को संबोधित किया और सभी महिलाओं को भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने बच्चियों को तिलक लगाया पैर धोए एवं सभी को उपहारों का वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने किया। तीनों मंडलों से एवं 37 वार्ड से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं वार्ड की महिला मोर्चा की टीम ने इस कन्या पूजन के कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई। जिला प्रभारी बबीता सतरा, जिला अध्यक्ष रीता चमोली, मंडल अध्यक्ष मृदुला सिंगल, छवि पंत, पूनम मखीजा सभी महामंत्री रेखा दशमाना, आभा शर्मा, गोमती मिश्रा, दिव्या अवस्थी, पूनम माखन, पूनम मखीजा, मंजू रावत, लीला रावत, बीना राजपूत, राखी पार्षद, सपना शर्मा, पिंकी चौधरी, मोनिका सैनी, एकता गुप्ता, किरण जैसल, रुचि डोरिया, वंदना गुप्ता आदि सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

कार्यक्रम में आई हुई कन्याओं ने बहुत खुशी एवं प्रसन्नता का इजहार किया। भारतीय जनता पार्टी ने आज जो अपने बैनर के नीचे कन्या पूजन किया है उससे एक संदेश देने का प्रयास किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बच्चियों एवं महिलाओं के हितों के लिए आगे भी नई नई योजनाएं लाएगी।

कार्यक्रम व्यवस्था करने में मेन बॉडी के तीनों मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं उनकी पूरी टीम ने सहयोग किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *