प्राॅपर्टी विवाद में हुई थी भाजपा नेता बाॅक्सर की हत्या, 20 से 22 आयु के थे हत्या करने वाले आरोपी




नवीन चौहान
भाजपा नेता और प्राॅपर्टी डीलर की हत्या प्राॅपर्टी विवाद में हुई। हत्या 20 और 22 साल की आयु के आरोपियों ने की थी। देहरादून पुलिस ने हत्या की साजिश कर्ता और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का 24 घंटे में खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए 2500 रूपये की ईनाम की घोषणा की है।
देहरादून के एसएसपी डाॅ योगेंद्र सिंह रावत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27 जनवरी 2021 की रात्रि समय लगभग सवा दस बजे थाना नेहरू कालोनी को सूचना प्राप्त हुई कि माता मंदिर रोड पर अजबपुर में 02 व्यक्तियों द्वारा राजेंद्र पुंडीर उर्फ राजू बाक्सर नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। उक्त सूचना से उच्चाधिकारि गणों को अवगत कराते हुए प्रभारी निरीक्षक नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर तथा अन्य उच्चाधिकारीगणों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अजांम दिया गया है तथा मृतक राजेंद्र पुंडीर उपरोक्त को गोली मारने के बाद वह अपनी स्कूटी से फरार हुए हैं। घटना के संबंध में वादिनी अर्चना पुंडीर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डा योगेंद्र सिंह रावत ने एसपी सिटी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के पर्यवेक्षण में मौके पर ही अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। साथ ही अज्ञात स्कूटी सवार अभियुक्तों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाते हुए जनपद से बाहर जाने वाले बार्डरों को सील कर सभी वाहनों की सघन चैकिंग शुरू की गई। गठित पुलिस टीमों द्वारा मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही एक टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। पूछताछ व अन्य साक्ष्यो के आधार पर घटना में विनय काम्बोज नामक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया, साथ ही यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मृतक राजेंद्र पुंडीर उर्फ राजू बाक्सर का शावेज नाम के व्यक्ति से प्राप्र्टी को लेकर विवाद चल रहा था तथा प्रकाश में आया अभियुक्त विनय काम्बोज शावेज खान का ही साथी है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल शावेज खान उपरोक्त की तलाश प्रारंभ की गई तथा मुखबिर की सूचना पर उसे पुरानी बाइपास चौकी के पास से पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। शावेज खान से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी विनय काम्बोज, अनिकेत काम्बोज तथा फरीद खान के साथ मिलकर राजू बाक्सर को मारने का प्लान बनाया था तथा उसके लिये 02 पिस्टल किराये पर ली थी। 27 जनवरी को जब राजेन्द्र पुंडीर उर्फ राजू बाक्सर मेरे अजबपुर वाले प्लाट पर आया तो मेरे अन्य साथी विनय काम्बोज व अनिकेत द्वारा प्लाट पर आकर उसे गोली मार दी और वहां से भाग गए। पुलिस द्वारा शावेज पुत्र इनायतुल्ला खान निवासी अजबपुर नेहरू कालोनी उम्र 40 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्त फरीद खान को मोथरोवाला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। घटना में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्तों विनय काम्बोज तथा अनिकेत काम्बोज की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सभी सम्भावित स्थलों पर दबिश दी गयी। अभियुक्तों को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उनके पास से घटना में प्रयुक्त दोनों पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

  • शावेज खान पुत्र इनायतुल्ला खान, निवासी अजबपुर थाना नेहरू कालोनी उम्र 40 वर्ष।
  • विनय काम्बोज, पुत्र सुशील काम्बोज निवासी औरंगाबाद पोस्ट शेरपुर, थाना बिहारी गढ, जनपद सहारनपुर, उम्र 22 वर्ष
  • अनिकेत पुत्र संजय काम्बोज निवासी बेहट, सहारनपुर उम्र 20 वर्ष
  • फरीद खान पुत्र कासिम निवासी मोथरोवाला थाना नेहरू कालोनी देहरादून
    बरामदगी
  • अभियुक्त विनय काम्बोज से 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस
  • अभियुक्त अनिकेत काम्बोज से 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस।

मार्गदर्शक अधिकारी

  • सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर
  • सुश्री पल्लवी त्यागी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी
  • अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर
    पुलिस टीम
  • राकेश गुसाई, प्रभारी निरीक्षक नेहरू कालोनी
  • देवेन्द्र चैहान, प्रभारी निरीक्षक बसन्त विहार
  • एश्वर्य पाल, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी
  • प्रदीप राणा, थानाध्यक्ष, पटेलनगर
  • दिलबर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
  • उप निरीक्षक राजविक्रम सिंह थाना नेहरू कालोनी
  • उप निरीक्षक राजीव धारीवाल, चैकी प्रभारी आईएसबीटी
  • उप निरीक्षक मानवेन्द्र गुसांई, चैकी प्रभारी बाइपास
  • उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित, चैकी प्रभारी नेहरू कालोनी
  • उप निरीक्षक नीमा रावत, चैकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी
  • उप निरीक्षक अमित ममगाई
  • उप निरीक्षक जयवीर सिंह
  • उप निरीक्षक राकेश चैधरी
  • कांस्टेबल आशीष शर्मा, पंकज, देवेन्द्र, ललित, विपिन, फरमान अली, राकेश बिष्ट
    क्यूआरटी टीम
  • हेड कांस्टेबल रमेश सिंह, कांस्टेबल दीप प्रकाश, विक्रम रावत, रितेश, विजय का सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *