भाजपा नेता पार्टी प्रथम के सिद्धांत पर करेंगे काम: प्रदेश महामंत्री




नवीन चौहान
प्रदेश के नवनियुक्त युवामोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल की अध्यक्षता में प्रदेश के संगठन महामंत्री अजेय एवं प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रभारी कुलदीप कुमार के साथ वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से परिचय हुआ। जिसमें उन्होंने नीतियां बताई।
प्रदेश महामंत्री अजेय ने नए पदाधिकारियों को संगठन में पार्टी प्रथम, संगठन प्रथम के भाव से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा एक दूसरे के साथ आत्मीयता से कार्य करना एवं एक दूसरे के साथ सहयोग कर कार्य करने की प्रेरणा दी
प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने सभी पदाधिकारियों को जोश के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा युवा मोर्चा का एक के पदाधिकारी आने वाले चुनावी वर्ष में पार्टी एवं संगठन के लिए कमर कस के कार्य करेगा। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि संगठन ने जिस विश्वास से चुना है उसके अनुसार काम करना है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को घर—घर तक पहुंचाने का काम जोर शोर से करना है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *