जमालपुर सीट: जनता के सुख—दुख के साथी अमित चौहान को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी





योगेश शर्मा
भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इस सूची में जनता के बीच सबसे ज्यादा लो​कप्रिय अमित चौहान का नाम जमालपुर कलां सीट से प्रत्याशी के तौर पर आया।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे अमित चौहान जनता के बीच सर्वाधिक लो​कप्रिय है। व्यवहार कुशल और सरल व्यक्तित्व के अमित चौहान जनता की सेवा में हमेशा समर्पित रहते है। गरीबों की मदद करना और पीड़ितों को राहत पहुंचाने में सबसे आगे दिखाई देते है। क्षेत्र की जनता के सुख दुख के साथी है। पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के बेहद करीबी होने का लाभ उनको चुनाव में मिलेगा।
अमित चौहान ने प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनको ​टिकट दिया है। वह जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनका पहला और आखिरी मकसद है। एक जिम्मेदार जन प्रतिनिधि का दायित्व होता है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाया जाए। वह जनता की सेवा में पूरी तरह से समर्पित है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *