नवीन चौहान.
लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के लिए एक दुखभरी खबर सामने आयी है। हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर का बुधवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस बार पार्टी ने इनका टिकट काटकर अनूप वाल्मीकि को दिया है। राजवीर ने शुक्रवार को ही अनूप वाल्मीकि के लिए चुनाव प्रचार किया था।
राजवीर दिलेर के निधन से लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बताया गया है कि बीजेपी सांसद राजवीर सिंह दिलेर बीमार चल रहे थे। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर के निधन के बाद परिजन अलीगढ़ आवास पर उनका शव लेकर पहुंचे।
सांसद राजवीर दिलेर की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के बृज विहार, एडीए कॉलोनी में रहते थे। बता दें कि इनके पिता किशन लाल दिलेर भी हाथरस से सांसद रहे थे।