राहुल देव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थक भाजपा कार्यकर्ता अमित चौहान ने आम आदमी पार्टी के पोस्टर को ढूंढ—ढूंढकर फाड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे को खराब दिखाकर छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री धामी बेहद ही खूबसूरत और जनप्रिय है। उनकी लोकप्रियता से घबराकर आम आदमी पार्टी उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है।
जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा।
केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के बेहद करीबी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान सक्रिय कार्यकर्ता है। वह भाजपा की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करते है। लेकिन आम आदमी पार्टी के पोस्टर वार से बेहद ही आक्रोशत है। जिसके बाद उन्होंने पोस्टर को फाड़ने का निर्णय किया और विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर को फाड़ दियाफ।