भाजपा का मिशन 2022— प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जंबो टीम मैदान में




नवीन चौहान
भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज कराने की चुनौती के साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपनी जंबों टीम का गठन किया है। इस टीम में युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जबकि विनय गोयल को प्रवक्ता एवं देवेंद्र भसीन को उत्तराखंड भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभवी विधायक खजान दास को भी संगठन में शामिल किया गया है और उनको उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरिद्वार से रा​केश गिरि को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। युवा और अनुभवी नेताओं को संगठन में शामिल कर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मिशन 2022 को जीतने का लक्ष्य रखते हुए टीम तैयार ​की है। देखना होगा कि ये टीम विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता पर ​वापिसी कराने में कितनी कारगर होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *