अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चली गोली, दो कर्मचारी घायल




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो कर्मचारी घायल हुए हैं, दोनों सगे भाई हैं।

घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी में जुट गए। घायल कर्मचारियों के नाम मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम बताए गए हैं जो रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं।

घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे की बतायी जा रही है। एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।