कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक




नवीन चौहान.
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

सीएम ने जताया गहरा दुख
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

तीन दिन का राजकीय शोक
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक रहेगा। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *