न्यूज 127. हरिद्वार।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही लाखों छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, इस साल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा का आयोजन देशभर के 7,573 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। बोर्ड ने इस वर्ष 120 विषयों की परीक्षा आयोजित की। जिसमें इस बार कुल 85 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।
इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
— सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर दिए गए ‘CBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
— अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
— सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।




