नवीन चौहान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्याकंन योजना की घोषणा की है। सीबीएसई ने यह विशेष मूल्यांकन योजना 2021-22 सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए की है।
सीबीएसई के नए मानदंडों के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2021-22 के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया जाएगा।
इस योजना के साथ प्रत्येक टर्म में 50 प्रतिशत सिलेबस कवर किया जाएगा।
सीबीएसई के मुताबिक नया शैक्षणिक सत्र प्रत्येक सत्र में पाठ्यक्रम के 50 प्रतिशत के साथ दो टर्म में विभाजित किया जाएगा।
पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में और दूसरे टर्म के लिए परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी।
नया पाठ्यक्रम जुलाई के अंत तक अधिसूचित किया जाएगा।
सीबीएसई ने 2022 में बोर्ड परीक्षाओं की अपनी योजनाओं के बारे में कहा, आंतरिक मूल्यांकन और परियोजना के काम को अधिक विश्वसनीय और वैध बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी के कारण आई चुनौतियों से सबक लेते हुए नए सत्र 2021-22 के लिए अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने तय किया है कि नए सत्र में परीक्षाएं दो टर्म में होंगी. कोर्स का सिलेबस दोनों के बीच 50-50 फीसदी के अनुपात में विभाजित होगा।
बोर्ड ने यह भी कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के पाठ्यक्रम को विषय विशेषज्ञों द्वारा अवधारणाओं और विषयों के परस्पर संबंध को देखते हुए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण का पालन करते हुए दो अवधि में विभाजित किया जाएगा।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज



