मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा के लिए SSP हरिद्वार समेत कई अधिकारियों को किया सम्मानित










Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह एवं SP सिटी अभय कुमार सिंह को मेडल से सम्मानित किया।

15 अगस्त 2026 को हरिद्वार पुलिस के सीओ शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ संजय चौहान व निरीक्षक गोविंद कुमार को गोल्ड डिस्क, अर्जुन सिंह, शाहजाद अली, सोनू कुमार, आबिद, सुधांशु कौशिक, मंगल सिंह, नरेंद्र नेगी, दीपक चंद्र, हर्ष उनियाल, मुकेश कुमार, अंकित रावत व नितिन कुमार को सिल्वर डिस्क तथा मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

विगत 26 जनवरी को चयनित SP ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह, निरीक्षक शांति कुमार, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, फायरमैन दिनेश कुमार, आरक्षी राहुल आर्या व आरक्षी दीप गौड़ को सिल्वर डिस्क, सीओ सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को गोल्ड डिस्क तथा निरीक्षक हितेश कुमार व हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत को सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया।