PUSHKAR SINGH DHAMI मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी घर पर लगवाया स्मार्ट मीटर




Listen to this article


न्यूज127
उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस के अन्तर्गत प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर की स्थापना के कार्य गतिमान हैं। इस योजना के तहत उत्तराखण्ड के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर की स्थापना तथा परिवर्तकों व फीडर्स पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह योजना पूरे देश में चल रही है तथा कई राज्यों में लाखों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 15 मार्च 2025 को यूपीसीएल टीम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास तराई नगला, खटीमा परिसर में स्मार्ट मीटर लगाई गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्ट मीटर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। किस प्रकार मीटर का ऑनलाइन डाटा मोबाइल पर देखा जा सकता है, इसके बारे में अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्ट मीटर की तकनीक की सराहना की तथा बताया कि स्मार्ट मीटर की स्थापना सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद होगी।
यह पहल प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को भी अपने घरों पर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्रेरित करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आम जनता के मध्य इस मीटर की विशेषताओं को बताने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान यूपीसीएल टीम के साथ नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर भी उपस्थित रहे।