नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि रक्षा बंधन पर प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करायी जाए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।
सीएम की इस घोषणा से प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। रक्षा बंधन के दिन मुफ्त यात्रा के निर्देश दिये जाने पर महिलाओं ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Related posts:
Uttarakhand अवैध संबंधों से पैदा होने वाली संतानों को मिलेगा हक, लिव इन रिलेशनशिप का होगा पंजीकरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 जनवरी की छुटटी का ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपहार नीलाम करने की तैयारी, गरीबों के काम आयेगी धनराशि
PUSHKER DHAMI सीएम पुष्कर धामी ने चंपावत जिले के विकास को लेकर किया यह काम, स्टेडियम और नए आयाम