बीमार लड़की का इलाज कराने में सीएम रावत ने की 1 लाख 60 हजार की मदद




नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लुधियाना में इलाज करा रही पौड़ी जनपद के पाबो ब्लॉक के डूंगरी गांव की लड़की रितिका रावत के इलाज पर हुए एक लाख 60 हजार रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी करने के निर्देश दिए हैं।

रितिका का लुधियाना के एस.जे.एस. हेल्थ केयर लि. में एक्सेप्लोरेट्री लेपेरोटॉमी का ऑपरेशन हुआ। रितिका के माता पिता गरीबी के कारण खर्चा वहन नहीं कर पा रहे थे। जिस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर सहयोग की अपील की थी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला आते ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को रितिका को अस्पताल से रिलीव करने के निर्देश दिए। रितिका के पिता बलवंत सिंह राणा ने आर्थिक मदद करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *