नवीन चौहान.
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए रामसजी एवं बांके बिहारी के रिश्तेदार कृष्ण बिहारी द्विवेदी से बातचीत की।
दोनों ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया। हैलीपैड से सीएम घटना स्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया।
घायलों को इलाज में कोई कमी न रहे इसके लिए शिवराज सिंह चौहान ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश हर संभव मदद के दिये हैं।