CM ने कनखल में दीवार पर लिखा अपना नाम




नवीन चौहान.
कनखल मंडल के बूथ संख्या 106 पर दीवार लेखन कार्यक्रम में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

इस दौरान दीवार पर हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी देनी है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *