सीओ सिटी अभय प्रताप ने लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान पकड़ी गड़बड़ी, ओव​रलोडिंग डंपर सीज




नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण काल में जनता की सुरक्षा में मुस्तैद सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने लॉकडाउन में ओवरलोडिंग डंपर को सीज कर दिया। डंपर में खनन सामग्री भरी थी। जबकि वह नगर क्षेत्र की ओर प्रवेश कर रहा था। कनखल थाना पुलिस ने डंपर को सीज करने की कार्रवाई की।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने जनपद में लॉकडाउन का अक्षरश: अनुपालन कराने के लिए निर्देशित किया हुआ है। इसी के चलते एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और एसपी देहात प्रवेंद्र डोबाल समस्त क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहते है। शनिवार की रात्रि करीब दस बजे सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह जगजीतपुर पुलिस चौकी के पास लॉकडाउन की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान लक्सर की ओर से एक तेज स्पीड में डंपर हरिद्वार की ओर जाता दिखाई दिया। डंपर में क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरी थी। सीओ सिटी ने वाहन को रोककर उनके कागज देखे। खनन सामग्री संबंधी प्रपत्रों का अवलोकन किया। पाया कि डंपर में क्षमता से कई गुना अधिक खनन सामग्री भरी थी। उन्होंने तत्काल वाहन को सीज करने के आदेश कनखल पुलिस को दिए। सीओ सिटी अभय प्रताप सिटी की सजगता और मुस्तैदी के चलते ओवरलोडिंग वाहन को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *