नवीन चौहान
सीबीएसई बोर्ड चालू शिक्षण सत्र में अपने स्कूलों में डाटा और कोडिंग साइंस की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे बच्चों की तार्किक क्षमता को बढ़ाना है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दी।
शिक्षा मंत्री का कहना है कि नई शिक्षा नीति में हमने यह वादा किया था। अपने इस वादे को हम पूरा करने जा रहे हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को भेजे दिशा निर्देश में कहा है कि कोडिंग कक्षा 6 से 8 में 12 घंटे के स्किल मॉडयूल के तौर पर शामिल किया जाएगा। डाटा साइंस कक्षा 8 में 12 घंटे के स्किल मॉडयूल के रूप में शामिल होगा। 11वीं और 12 वीं में यह कौशल विषय के रूप में शामिल होगा। जो स्कूल 11वीं में स्किल विषय के तौर पर इन विषयों को शामिल करने के लिए आवेदन करेंगे उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।
- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी
- पुराने तालाब को मिला नया जीवन, मियांवाला में खिला ₹8.64 करोड़ का ‘जल सृष्टि पार्क’
- हरिद्वार के होप अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ
- मोहिउद्दीनपुर में सूर्यकिरण एयर शो: दो दिन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
- पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार

