कांग्रेस लाशों पर करती हैं राजनीति, हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले कुंभ होगा ऐतिहासिक, देखें वीडियो




नवीन चौहान
हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। किसान हितों में बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ लोगों को बरगलाकर केंद्र सरकार को बदनाम करने का नाकाम प्रयास है। किसान हित के बजाय भावनात्मक आंदोलन के रूप में ले गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लाशों पर राजनीति करने वाली पार्टी बताया।


बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन हरिद्वार पहुंचे। दिल्ली हाईवे स्थित पार्क ग्रेंड होटल में उनका भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किसी व्यक्ति का देहांत हो जाए तो कांग्रेस पार्टी को उस पर राजनीति करने की लत गई है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसनें सन 1998 में मध्य प्रदेश में जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तो मुलतई में 28 किसानों की छाती पर गोली मार दी थी। तब कांग्रेस ने राजनीति नहीं की। कांग्रेस पार्टी किसानों के बीच में पहुंचकर राजनीति गरमा रही है। दिल्ली पुलिस किसानों का कवर बनी हुई हैं, पुलिसकर्मी किसानों के बेटे हैं, जिनकी काॅलर बेल्ट टूट गई, जिनकी रीड की हडडी टूट गई, उन्हें देखने के लिए कांग्रेस पार्टी नहीं पहुंच रही है। केवल पब्लिसिटी के कांग्रेस के नेता एक स्थान पर जा रहे है।
शाहनवाज हुसैन बोले कुंभ के लिए बजट की काई कमी नहीं है। कुंभ बेहतरीन होगा। ऐसा कुंभ पहले कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने बजट को जनहित और देश हित में बताया। बोले कि कोरोना कार्यकाल के बाद पूरे विश्व की रीढ़ टूट गई, लेकिन भारत देश में आर्थिक स्थिति से उबरने वाला बजट है। आत्मनिर्भर पैकेज लाए हैं और जन सेवा निरंतर कर रहे हैं। उन्होंने मुद्रा लोन को सफल बताया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हरिद्वार पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि ने गुलदस्ते भेंटकर राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का स्वागत किया।

हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पत्रकार वार्ता करते हुए, साथ में जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *