नवीन चौहान
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। रविवार को एक ओर नया केस सामने आया है। जानकारी के अनुसार दून की जिस महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई उसका पति भी कोेरोना पॉजिटिव निकला है। पति की जांच रिपोर्ट देर शाम मिली।
अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि अब तक 51 केस पॉजिटिव सामने आए जिनमें से 28 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। प्रदेश में कोई भी मरीज इस समय आईसीयू या वेंटिलेटर पर नही है। अभी तक लिए गए सैम्पल में एक फीसदी ही पॉजिटिव आये है। प्रदेश में प्रति 10 लाख पर 455 सैम्पल लिये गए हैं।