न्यूज127
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की उत्तराखंड में परिसीमन को लेकर अलग मानक तय किए जाने की जरूरत है। उत्तराखंड को भी क्षेत्रफल के आधार पर मानक तय करने की आवश्यकता है।
मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि परिसीमन जनसंख्या के आधार पर नही बल्कि क्षेत्रफल के आधार पर होना चाहिए। कहा कि इससे इन विषम भौगोलिक क्षेत्रफल वाली विधानसभाओं और प्रदेश का विकास होगा। मेरे द्वारा कई समय से इस बात को उठाया जा रहा है। इस बार का जो परिसीमन हो उसमे सभी विधायकों को ये बात मिलकर कहनी चाहिए कि क्षेत्रफल के हिसाब से परिसीमन हो। कहा कि लगातार क्षेत्र बढ़ते जा रहे हैं ओर एक विधायक के पास बहुत क्षेत्र हो रहा है। कहा कि बहुत ज्यादा आवश्यक है कि हम क्षेत्रफल के आधार पर इस बार परिसीमन करें।
Related posts:
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने महिलाओं की आत्मशक्ति को किया जाग्रत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किया विद्युत लाइनों के कार्यों का लोकार्पण
ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं
राज्य स्थापना दिवस हमारे लिए गौरव और सम्मान का दिन: ऋतु खंडूरी