डीआईजी नीरू गर्ग ने व्यापारियों को दिया भरोसा, जल्द गिरफ्तार होंगे बदमाश, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
हरिद्वार के मोरातारा ज्वेलर्स के शोरूम में दिन दहाड़े डकैती प्रकरण में डीआईजी नीरू गर्ग ने मोर्चा संभाल लिया। डीआईजी नीरू गर्ग ने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से घटना और पुलिस इंवेटीगेशन के संबंध में संपूर्ण विस्तृत जानकारी ली। जिसके बाद आक्रोषित व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से एसपी सिटी कार्यालय में मुलाकात की। डीआईजी ने व्यापारियों को सुरक्षा को सुरक्षा भरोसा देने के साथ ही आश्वस्त किया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया जायेगा। पुलिस की दस टीमे लगा दी गई है। पुलिस बहुत जल्दी इस प्रकरण का खुलासा कर देगी। व्यापारियों ने भी पुलिस को सहयोग करने का भरोसा दिया।


8 जुलाई 2021 को हरिद्वार शंकर आश्रम के समीप मोरातारा नाम के एक ज्वेलर्स के शोरूम में सुरक्षा गार्ड व तमाम कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर करीब दो करोड़ की डकैती की वारदात हुई। इस घटना के बाद तमाम व्यापारिक संगठन आक्रोषित हो गए और शोरूम के बाहर प्रदर्शन करने लगे। मेयर अनिता शर्मा ने भी व्यापारियों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। वही दूसरी ओर इस घटनाकांड के बाद से ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राइम प्रदीप राय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बदमाशों की घेराबंदी करने और सबूतों को जुटाने का कार्य शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने शोरूम मालिक निपुण गुप्ता और सुरक्षा गार्ड उदयवीर शर्मा से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। इसी प्रकरण के संबंध में शुक्रवार सुबह डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग हरिद्वार पहुंची। यहां उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल अभी तक की बात करें तो पुलिस इस प्रकरण में बढ़त बना चुकी है। पुलिस को तमाम महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस के हाथ बदमाशों के गिरेबां तक पहुंचने में कुछ कदमों की दूरी पर है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती लूटे गए माल को बरामद करने की होगी। बदमाश बेहद शातिर है। सभी छह बदमाश दो—दो की टोली में अलग—अलग स्थानों पर छिपे है। पुलिस उनके पीछे है। आप वीडियो सुन लीजिए डीआईजी ने क्या कहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *