गौरव त्यागी हत्याकांड में DIG ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ बैठायी विभागीय जांच










Listen to this article

न्यूज 127. (रिपोर्ट जोजो)
गौरव त्यागी हत्याकांड प्रकरण में पुलिस पर लग रहे लापरवाही के आरोपों के बाद डीआईजी ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए थाना प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठायी है।

पुलिस के मुताबिक जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौहम्मदपुर आजम़पुर निवासी गौरव त्यागी पुत्र फतेह सिंह की विपक्षीगण द्वारा हत्या कर देने सम्बन्धी प्रकरण का डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा संज्ञान लिया गया, प्रकरण में 02 अभियुक्त गिरफ्तार है शेष की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

डीआईजी द्वारा प्रकरण में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी/ हल्का इंचार्ज, बीट कर्मचारी थाना बाबूगढ़ एवं सम्बन्धित एलआईयू कर्मी के सम्बन्ध में विभागीय जांच के आदेश जारी कर जांच अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ को सोंपी गई है तदनुसार/ जांचउपरान्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीआईजी द्वारा सभी को सचेत किया गया कि भूमि एवं सम्पत्ति सम्बन्धी जो भी प्रकरण है उनको गम्भीरता से लें तथा समय से उचित कार्यवाही करें। साथ ही भूमि विवादों से संबंधित मामलों में पूर्व सूचना एवं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही करें, जिससे भविष्य में इस प्रकार कि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।