संजीव शर्मा.
हाईटेक कम्प्यूटर सैन्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
जनपद मेरठ थाना सरुरपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 210/21 धारा 380/457 भादवि का सफल अनावरण करते हुए हाईटेक कम्प्यूटर सैन्टर सरुरपुर में दिनांक 02-03/07/2021 की रात्रि मे चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1. साजिद पुत्र फरमदू 2. विकास पुत्र विनोद कश्यप 3. रविन्द्र उर्फ भूरा पुत्र भोपाल कश्यप नि0गण मौहल्ला खिराना मन्दिर मैदान के सामने कस्बा खिवाई थाना सरुरपुर जनपद मेरठ व 4. गोविन्द पुत्र मनीराम नि0 ग्राम जैनपुर थाना दौराला जनपद मेरठ को दिनांक 23/08/21 को गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से चोरी किये गये चार अदद लैपटॉप व दो अदद बैटरे व दो अदद इन्वर्टर व एक अदद प्रिन्टर कैनन कम्पनी व एक अदद लेमीनेशन मशीन आस्था व दो अदद कीबोर्ड, एक अदद एलसीडी एओसी व एक स्कैनर कैनन कम्पनी व लैपटॉप के दो चार्जर मय लीड बरामद किया गया । विवेचना से अभियोग मे धारा 411 भादवि बढौत्तरी की गयी । अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है ।







