डॉ. दीपिका रमेश को मिला महिला अचीवर पुरस्कार 2020




मेरठ. लेडी डॉक्टर दीपिका रमेश को इस साल के महिला अचीवर पुरस्कार 2020 से नवाजा गया। उन्हें यह अवार्ड सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से प्रदान किया गया है। डॉक्टर दीपिका रमेश मेरठ जिले की जानी मानी डॉक्टर हैं। महिलाओं के रोगों के ​निदान के लिए वह हमेशा कुछ नया करने की ठाने रहती हैं। मरीज के लिए वह दिन और रात को नहीं देखती। मरीज से उनका रिश्ता एक परिवार के जैसा बन जाता है।


यही वजह है कि एक बार कोई मरीज इनके पास इलाज कराने आता है तो वह ठीक होने के बाद भी उनसे संपर्क बनाए रखता है। अपने मरीजों का हाल जानने में डॉक्टर दीपिका रमेश सदैव अग्रणी भूमिका में दिखायी देती हैं। सामाजिक कार्यों में भी डॉक्टर दीपिका रमेश बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं। यही कारण है कि उनकी समाज के प्रति सेवाभाव और उनके चिकित्सा क्षेत्र में दिये जा रहे योगदान को देखते हुए सीजेडीएवी स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें इस वर्ष का महिला अचीवर पुरस्कार से नवाजा गया। उनके अवार्ड मिलने पर प्रशंसकों ने बधाई दी। डॉक्टर दीपिका रमेश के पति डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने भी अवार्ड मिलने पर उन्हें बधाई दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *