राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने डॉ कृष्ण सिंह




सोनी चौहान
राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ कृष्ण सिंह नपलव्याल बनाए गए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर डॉ मीरा रावत, उपाध्यक्ष महिला डॉक्टर वंदना डंगवाल, उपाध्यक्ष पुरुष डॉक्टर अजय चमोला, महासचिव डॉ हरदेव सिंह रावत, कोषाध्यक्ष डॉक्टर गजेंद्र सिंह बसेड़ा, सचिव डॉक्टर शैलेश जोशी, संयुक्त सचिव कुमाऊं डॉक्टर दीपक गंगवार, संयुक्त सचिव गढ़वाल डॉक्टर दिनेश जोशी, सचिव साहित्य एवं विज्ञान गोष्ठी डॉ अवनीश उपाध्याय, आय-व्यय निरीक्षक डॉ विरेन्द्र रौतेला को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। संरक्षक मंडल पर डॉ आशुतोष पंत, डॉ सुशील चंद्र चौकियाल, डॉक्टर जेएन नौटियाल, संयोजक डॉ डीडी बधानी, सह संयोजक डॉ धीरेंद्र कैंतूरा, प्रांतीय प्रवक्ता डॉ दीपांकर बिष्ट, डॉक्टर नीरज कोहली, प्रचार सचिव दिनेश पासबोला, कार्यालय सचिव डॉ राजेंद्र सिंह तोमर, डॉ दिनेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ हर्ष सिंह धामी, डॉ हरीमोहन त्रिपाठी, डॉक्टर आरके भट्ट, डॉक्टर केके पांण्डेय, डॉक्टर कुसुम खाती। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन के हितों की रक्षा करने और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *