जेपी नड्डा के स्वागत पर भगवा कोट में नजर आए डॉ निशंक और चैंपियन




नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे तो यहां उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान वह संतों का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम गए। शांति कुंज में भी उनका भव्य स्वागत हुआ। देवभूमि पहुंचने पर हरिद्वार सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के साथ विधायक चैं​पियन भगवा कोट में नजर आए। इस दौरान अन्य कई कार्यकर्ता भी भगवा रंग में नजर आए।
जेपी नडडा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इस दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह और जोश का संचार होगा। जेपी नडडा अपने दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे। उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए अब आगे और क्या कदम उठाने होंगे, कैसे जनता के बीच जाकर उनका विश्वास हासिल करना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि और विकास योजनाओं को जनता के सामने लाने के लिए भी मार्गदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *