पथरी में पुलिस के साथ नशा तस्कर की मुठभेड़




Listen to this article

न्यूज 127.
देर रात हथियार के पथरी क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक नशा तस्कर घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश नशीली दवाइयों की सप्लाई करने आया था। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे।


जानकारी के अनुसार पथरी पुलिस सुभाषगढ़ बुड्ढा हेड़ी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखायी देने पर उसे रूकने का इशारा किया गया। पुलिस का कहना है कि कार सवार ने पुलिस को देख कार से उतरकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में जा लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की कार से 900 नशीली गोलियां बरामद हुई है। आरोपी का नाम बिट्टू निवासी गांव जाटोल देवबंद, सहारनपुर यूपी बताया जा रहा है। एसओ रविंदर कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *