ईडी ने गिरफ्तार किया झारखंड के CM हेमेंत सोरेन को




नवीन चौहान.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। ईडी की टीम ने उनसे कथित जमीन घोटाले में पूछताछ की। ईडी की हिरासत में भी हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले हेमंत सोरेन पहले मुख्यमंत्री है।

वहीं दूसरी ओर झारखंड के नए मुख्यमंत्री के लिए चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर अपना दावा पेश किया है। उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन की सूची राज्यपाल को सौंपी है। राज्यपाल ने फिलहाल उनके दावे पर विचार करने के लिए कहा है। बतादें हमेंत सोरेन ने अपने बाद अपनी पत्नी को सीएम बनाए जाने की बात कही थी लेकिन उनकी भाभी ने इसका विरोध किया था।

वहीं दूसरी ओर गिरफ्तारी से पूर्व नाटकीय घटनाक्रम में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ कल SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई थी। ईडी की टीम कल रांची में हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए दोपहर 1.15 बजे सीएम आवास पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *