अश्लील इशारे कर रही आठ सेक्स वर्कर पकड़ी, एक अधेड़ दो महिला भी गिरफ्तार




नवीन चौहान.
रेलवे स्टेशन के पास अश्लील इशारे कर रही आठ सेक्स वर्कर पुलिस ने गिरफ्तार की है। बताया जा रहा है कि ये सभी नए साल पर लोगों के लिए यहां लायी गई थी। इसके अलावा देहात क्षेत्र से पुलिस ने एक अधेड़ को दो महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सुलतानपुर क्षेत्र के गांव नंगला खिताब के पास सूचना मिली थी कि दो महिला और दो पुरूष अशलील हरकतें कर हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक पुरूष वहां से भाग निकला, जबकि दो महिला और एक अधेड़ को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले​ लिया।

वहीं दूसरी ओर नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास आते जाते लोगों को अश्लील इशारे कर रही आठ महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *