भाजपा की महिला नेत्री अन्नु कक्कड़ का पर्यावरण प्रेम, विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौंधे





गगन नामदेव
भाजपा की महिला नेत्री अन्नु कक्कड़ पर्यावरण प्रेमी है। जीव जन्तुओं और पेड़ पौंधों की सेवा में कार्य करती रही है। लेकिन विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला नेत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड ने प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष रीतू खण्डूड़ी भूषण के निर्देशानुसार पौधों का वितरण किया। बहुत से स्थानों पर पौंघारोपण किया।
अन्नु कक्कड़ ने कहा की पर्यावरण के संरक्षण और संवद्धन के लिए नियमित तौर पर कार्य करना चाहिए। पर्यावरण दिवस को पेड़ों की सुरक्षा के संकल्प दिवस के रूप में लेना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के एवं ऑक्सीजन के गिरते स्तर को संतुलित करने के लिए वृक्ष लगाना बहुत अनिवार्य है।
प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के समृद्ध वन क्षेत्र और हमारी अनमोल वन्यजीवन विरासत संरक्षित एवं सुरक्षित रहे। उत्तराखण्ड की नदियां व झीलों को स्वच्छ बनाने में सभी नागरिक भागीदार बनें। इसी क्रम में भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं अन्नू कक्कड ने कनेर के पौधे का रोपण किया! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित सभी प्रदेशवासियों से पौधे लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के उपयोग को रोकने की दिशा में जनचेतना जाग्रत करने तथा सहयोग करने की अपील की महिला मोर्चा की ओर से आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अलग-अलग 5 स्थानों बैरागी कैंप चंडी घाट, ऋषिकुल, कनखल आदि पर वृक्षारोपण कर पौधों का वितरण भी किया गया!
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, बिना राजपूत, सुचित्रा गोयल ,लक्ष्मी, चित्रा ,कनखल मंडल के उपाध्यक्ष मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे!



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *