न्यूज 127, हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

डीपीएस रानीपुर के कला (Humanities) संकाय में मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा अनन्या चौहान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी संकाय में आम्या श्रीवास्तव (96.6%), अनुभूति श्रीमाली (96.2%) तथा आराध्या चौहान (95.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वाणिज्य (Commerce) संकाय में श्रृष्टि कुमारी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विज्ञान (Science – PCM) संकाय में पराग्न्या सक्सेना एवं विक्रांत भदौरिया ने 95.2-95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग प्रमुख भूमिका निभाता है। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की भी घोषणा की है।




