नवीन चौहान.
रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। घायल श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। धमाका होते ही फैक्टरी परिसर में अफरा तफरी मच गई।

इस हादसे में उस वक्त मौके पर काम कर रहे करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बारे में घायल श्रमिकों से भी जानकारी ली जा रही है।