पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत बोले केजरीवाल गिरगिट की तरह बदलता रंग, देंखे इंटरव्यू





नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास कार्य किए है। जिसके चलते जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय राजनैतिक दलों की पक्षधर रही है। वह क्षेत्रीय दलों को बिलकुल पसंद नही करती है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उन्नति के पथ पर अग्रसरित है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को कई सौगात दी है। जिससे विकास कार्यो को पूरा कराया जा सका है। उत्तराखंड में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार 2022 में सत्ता हासिल करेंगी।


न्यूज127 से खास बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अ​रविंद केजरीवाल पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अ​रविंद केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलता है। वह एक बहरूपिया है। उत्तराखंड की जनता उसकी बातों पर भरोसा नही कर सकती है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा जी ने बैठक में साल 2017 की जीत को दोहराने का संकल्प कराया है। 57 प्लसे अधिक सीटों को जीतने के लिए रोड मैप बनाया गया है। पार्टी संगठन, विधायक, मंत्रीगणों से परामर्श कर परीणिति में बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिला है। पार्टी के विविध आयामों को आकार देने का कार्य किया है। भाजपा समाज व्यापारी राजनैतिक दल है। सभी वर्ग में मजबूत पकड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास पर कार्य किया जा रहा है। नेतृत्व परिवर्तन की सभी बात पुरानी हो चुकी है। उत्तराखंड की जनता के सामने भाजपा का ही विकल्प है। प्रदेश की जनता भाजपा को अपना भरोसा जतायेगी। केजरीवाल की दस्तक के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय सोच पर कार्य करती है। इसीलिए केजरीवाल को समर्थन नही करेंगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *