राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुहिम को पूरा करने में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत





नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना संक्रमण काल में जनता की सेवा करने का संकल्प किया है। संघ की इसी मुहिम को पूरा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जुट गए है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की। इसके अलावा उत्तराखंड की राजनीति पर चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते है। संगठन के दिशा निर्देश पर ही कार्य करते है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने उनको उत्तराखंड की राजनीति को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। जिसकी तैयारी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अपने जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर तैयारियों को मूर्तरूप देने में जुटे है। बूथ— बूथ को लेकर योजना बनाई गई है। कोरोना संक्रमण काल में जनता तक हरसंभव मदद पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को पूरा किया जायेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *