पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डॉ. रजनीश सैनी की पुस्तक का विमोचन








Listen to this article

न्यूज 127, देहरादून।
युवा हिंदी साहित्यकार डा.रजनीश सैनी ‘राजेंद्र‘ की पुस्तक देश के रत्न भारत रत्न का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। डिफेंस कालोनी देहरादून स्थित सांसद कार्यालय पर आयोजित विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक भारतीय विभूतियों के प्रेरणादायी जीवन, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा युवा पीढ़ी के लिए आदर्श मूल्यों का उत्कृष्ट संकलन है।
सांसद ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा साहित्य प्रेमियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी ने कहा कि डा. रजनीश सैनी समाजसेवा, राजनीति एवं साहित्य क्षेत्र में नये-नये आयाम छू रहे हैं। साहित्य क्षेत्र में उनके द्वारा लिखित पुस्तक और उपलब्धि नई पीढ़ी एवं युवाओं को प्रेरित कर दिशा देने का कार्य करेगी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व मुनेश सैनी का स्वागत करते हुए देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लेखक डा.रजनीश सैनी राजेंद्र ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य भारत रत्न से अलंकृत महान विभूतियों के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि युवाओं में देशभक्ति, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष शर्मा ने किया। राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डा.धर्मसिंह सैनी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता इं.रविंद्र कुमार सैनी, उपजिला अधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, इंजी.करण सिंह सैनी, सोमप्रकाश सैनी, राजकुमार साध, डा.त्रिलोकचंद सोनी, दीपक पवार, रविंद्र सैनी, अमित सैनी, महंत विश्वास आनंद, डा.अशोक सैनी, इंजी.वैभव सैनी, डा.रविंद्र सैनी, सुधीर आर्य, आशीष राष्ट्रवादी, अनमोल सैनी, सूर्यकांत सैनी, रवि सैनी, डा. राजकुमार उपाध्याय, डा.अनिल शर्मा, डा.प्रदीप त्यागी, डा.संजय सैनी, डा. सुरेंद्र कुमार सैनी, डा. विश्वास सैनी, नितिन राज सैनी, डा. रंजन धनगर, अनिल चौहान, पुरुषोत्तम सैनी, पंकज सैनी आदि ने पुस्तक विमोचन की शुभकामनाएं दी।