नवीन चौहान.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरिद्वार कुंभ पहुंचे और शंकराचार्य से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उनके विचारों से मैं प्रभावित हुआ। ऐसे विचार जिनकी देश और समाज को जरूरत है। उन विचारों को और पुख्ता करने के लिए मैंने आशीर्वाद प्राप्त किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे यहां जो भी आया उसे अपना लिया, हमारी संस्कृति ऐसी है जिसमें किसी तरह के भेदभाव का स्थान नहीं है। कहाकि महाराज ने किसानों के प्रति अपने विचार रखे और कहा कि जो तीन कृषि कानून है उनसे किसान दुखी है, किसान यदि दुखी है तो देश आगे नहीं बढ़ सकता।
मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता बदलाव चाहती है। नए रास्ते का बदलाव चाहती है। भेदभाव जब तक खत्म नहीं होगा तब तक समाज में समानता नहीं आएगी, कुंभ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यहां कुंभ में आने से शांति मिलती है। इस दौरान बंगाल चुनाव को लेकर भी अखिलेश यादव ने मीडिया को अपना जवाब दिया।
- खड़खड़ी में शिक्षिका से चेन लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
- DAV पब्लिक स्कूल देहरादून में ज़ोनल खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ
- कुंभ मेला-2027: कार्यों में तेजी लाने के लिए अब रात में भी कराया जाएगा काम
- अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार, 17 चोरी की बाइकें और अवैध असलहे बरामद
- खांड गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, ₹10 में हुए जरूरी टेस्ट

