haridwar गंगा में कूदे एक महिला और पुरूष, जल पुलिस का खोजी अभियान




ऋतु नौटियाल
हरिद्वार के चंडीघाट पु​ल पर एक महिला और पुरूष ने गंगा में छलांग लगा दी। दोनों का कुछ पता नही चल पाया है। जल पुलिस की टीम गंगा में सर्च अभियान चला रही है। घटना सुबह साढ़े आठ बजे की है।

नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सुबह एक महिला और पुरूष के गंगा में कूदने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बरामद बैंग में एक महिला का पहचान पत्र मिला। आईडी पर महिला का नाम लक्ष्मी पत्नी राजेंद्र आयु 37 साल निवासी सोनीपत हरियाणा लिखा है। फिलहाल दोनों की तलाश में जल पुलिस की टीम जुटी है। आईडी के आधार पर महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *