नवीन चौहान.
थाना कनखल
उत्तराखंड में भर्ती घोटालों में फरार अभियुक्तों द्वारा लगातार माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की अवहेलना करने पर हरिद्वार कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्तों के घर पर कुर्की की कार्यवाही की गई। हरिद्वार पुलिस के डर से एक आरोपी पहले ही सरेंडर कर चुका है।
प्रतियोगी परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ शुरुआत से ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा बेहद सख्त रुख अपनाया गया था। जिसमें 3 दर्जन से अधिक अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं इनकी गलत तरीके से कमाई गई लगभग एक करोड़ की अवैध संपत्तियों को भी सील किया गया था।
बीते महीने कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्तों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई थी एवं माननीय न्यालालय के आदेश के क्रम में अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा किए गए थे। जिससे डरकर एक अभियुक्त भूषण पुत्र बृजपाल ने सरेंडर कर दिया था लेकिन अनिल कुमार अभी भी पुलिस से लगातार बच रहा था।
उत्तर प्रदेश जाकर हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से जहां बाकी अभियुक्तों में भी डर का माहौल है तो वहीं कुर्की की ठोस कार्रवाई करने उपरांत हरिद्वार पुलिस द्वारा समाज को खोखला करने वाले ऐसे अभियुक्तों को स्पष्ट संदेश दिया गया है। हरिद्वार पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




