नवीन चौहान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिये। मुख्यमंत्री ने 15 विभाग खुद के पास रखे हैं। इसके अलावा इस बार स्वास्थ्य विभाग डॉ धनसिंह रावत को दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद के पास सतर्कता, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, वित्त आदि विभाग रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा दिया गया है।
बंशीधर भगत को खादय, नागरकि आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास विभाग दिया गया है। यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन, आबकारी दिया गया है।
विशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जहल संरक्षण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना दिया गया है। जबकि सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग विभाग दिया गया है।
अरविंद पांडेय को विद्यालयी शिक्षा बेसिक व माध्यमिक, युवा कल्याण, पंचायती राज दिया गया है। गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, डॉ. धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एव पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।
रेखा आर्य को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, यतीश्वरानंद को भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, ग्राम्य विकास विभाग सौंपा है।
स्वास्थ्य विभाग अब डॉ धनसिंह रावत के पास के पास, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को बांटे विभाग
cm pushkar dhami ने चार धाम के श्रद्धालुओं का किया स्वागत, हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की तैयारी
cm pushkar dhami की धार्मिक आस्था और संत प्रेम, हरिहर आश्रम में सपरिवार पूजा — अर्चना
cm pushkar dhami की धार्मिक आस्था और संत प्रेम, हरिहर आश्रम में सपरिवार पूजा — अर्चना
CM पुष्कर सिंह धामी ने किया 533 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास