नवीन चौहान.
ज्वालापुर पुलिस ने एक अज्ञात मुस्लिम युवक के शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान तक पहुंचाने के लिए अपने कंधे दिये। ऐसा कर पुलिस कर्मियों ने सौहार्द की मिसाल पेश की। जिन दो पुलिस कर्मियों ने मुस्लिम युवक के शव को कंधा दिया वह दोनों हिंदु हैं। शव को सुभाष नगर स्थित कब्रिस्तान में स्थानीय लोगों की मदद से दफनाया गया।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 30/6/2023 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत गुरु नानक ढाबा रानीपुर झाल के पास एक अज्ञात शव पुरुष उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष लावारिस अवस्था में मिला। शव को पंचायत नामा भरकर जिला अस्पताल शव गृह में शिनाख्त के लिए रखवाया गया। जनपद के थाना कोतवाली/ डीसीआरबी/अन्य प्रचार प्रसार के माध्यम से शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया कोई जान पहचान/सगा संबंधी/परिजन ना होने पर पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। पंचायत नामा की कार्रवाई के बाद डॉक्टर द्वारा बताया शव किसी मुस्लिम व्यक्ति का है। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के निर्देशानुसार चेतक पर नियुक्त कर्म0गण कॉन्स्टेबल रोहित बरोडिया व कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार द्वारा दिनांक 06/07/2023 शव को सुभाष नगर स्थित कब्रिस्तान में मुस्लिम रीति रिवाज से सुपुर्द ए खाक किया गया।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


